पांचवीं मंज़िल से मज़दूर गिरा, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
पांचवीं मंज़िल से मज़दूर गिरा, मौत
n NBT रिपोर्ट, तिलक नगर

पश्चिमी जिला के तिलक नगर इलाके में पांचवीं मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद भोला (42) के रूप में हुई है। वह तिलक नगर के केशवपुर गांव में किराए पर रहते थे।
यह हादसा शुक्रवार को गली नंबर-3 में निर्माणाधीन मकान में हुआ। बताया गया कि मकान चार मंजिल तक बन चुका था और उसके ऊपर काम चल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से भोला नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर तिलक नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप लगाया गया है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ। यह भी सामने आया कि उस मकान को लेकर MCD को पुलिस द्वारा जानकारी दी गई थी। इसके बाद नोटिस भी दिया गया था। बावजूद इसके निर्माण कार्य चल रहा था। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।