पूर्व बिज़नेस पार्टनर ने कराई थी एल्विश के घर पर फायरिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम
elvish yadav house firing former business partner arrested conspiracy hatched for money
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सेक्टर-57 में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीम ने मामले के मास्टरमाइंड और छठे आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी कोई और नहीं, बल्कि एल्विश यादव का पूर्व बिजनेस पार्टनर ही निकला, जिसने पैसों के लालच और आपसी वित्तीय विवाद के चलते इस पूरी वारदात की साजिश रची थी।
सुबह-सुबह गूंजी थी गोलियों की तड़तड़ाहट

बता दें कि 17 अगस्त 2025 की सुबह 5:25 बजे सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के घर पर बाइक पर आए 3 हमलावरों ने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस और ईआरवी की टीमें मौके पर पहुंची थीं। मौके से पुलिस को खाली कारतूस के खोल मिले थे। एल्विश के पिता ने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।