मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
police personnel injured in encounter discharged from hospital preparations to question accused
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शहर के सुशांत लोक एरिया में गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में घायल हुए एक ASI और दो पुलिसकर्मियों की हालत में सुधार होने पर शनिवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, इस मुठभेड़ में घायल हुए एक आरोपी की हालत में भी सुधार है। उसके भी जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की उम्मीद की जा रही है। पुलिस जल्द ही उससे गैंगस्टर दीपक नांदल से जुड़ने के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं, मुठभेड़ में घायल नूंह के बिस्सर गांव का रहने वाला आरोपी शिवम भी हॉकी खिलाड़ी बताया जा रहा है। उसके पेट में गोली लगी थी। शनिवार को हालत कुछ ठीक होने पर उसे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस जल्द उससे पूछताछ करेगी।

8पेज 8