Gurugram University Pg Course Admission Deadline Extended Apply Till July 19
पीजी कोर्स में अब 19 तक दाखिले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: गुड़गांव यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तिथि बढ़ाकर 19 जुलाई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई थी, जिसे छात्रों की मांग पर बढ़ा दिया गया है। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि 45 पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए अभी तक 1054 सीट पर 3843 आवेदन आ चुके हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ी है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। तकनीकी समस्या के समाधान के लिए छात्र helpdesk@gurugramuniversity.ac.in पर मेल कर सकते हैं।