RTE दाखिलों के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
rte admissions document verification begins get verification done at beo office between july 10 15
n NBT न्यूज, गुड़गांव: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम-2009 के तहत निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2926-27 के दाखिलों की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। शिक्षा निदेशालय ने चयनित बच्चों के डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। 10 से 15 जुलाई तक संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ऑफिस में ब्लॉक स्तरीय समितियां अभिभावकों के डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन करेंगी। इसके बाद ही दाखिले की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्धारित तिथि और समय पर अभिभावकों को खुद सभी डॉक्युमेंट्स के साथ बीईओ कार्यालय आना होगा। यदि कोई अभिभावक समय पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराता है तो उसका आवेदन रद्द हो सकता है। जिले में कुल 32 बच्चों के डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।