Janrath Bus Carrying Passengers With Broken Glass Questions Raised On Transport Corporations Maintenance System
टूटे कांच के साथ यात्रियों को लेकर गई जनरथ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
परिवहन निगम की बसों की मेंटिनेंस व्यवस्था खस्ताहाल है। इसका नजारा शनिवार को कैसरबाग में देखने को मिला। बरेली डिपो की एसी जनरथ बस की खिड़की का कांच टूट गया था। इसके बाद भी बस यात्रियों को लेकर रवाना हो गई।बरेली डिपो की बस यूपी 32 एनएन 0947 कैसरबाग से बरेली के लिए चली थी। बस की खिड़की का कांच टूट गया था। इसकी वजह से एसी कूलिंग प्रभावित हो रही थी। हालांकि खिड़की के पर्दे से गर्म हवा को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की गई थी। बारिश का मौसम होने की वजह से भी थोड़ी राहत रही। क्रू ने बताया कि बरेली डिपो की बस है। ऐसे में इसके कांच को वहीं जाकर दुरुस्त कराया जाएगा। इसके पहले भी बसों की मेंटिनेंस को लेकर ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं।