मांगें पूरी न हुईं तो 28 से धरना देंगे आउटसोर्स बिजली कर्मी

नवभारतटाइम्स.कॉम
outsourced electricity workers to protest from july 28 if demands not met announcement of agitation against up power corporation
n NBT न्यूज, लखनऊ: यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ ने 2 जुलाई की प्रबंधन-संगठन बैठक का कार्यवृत्त जारी न होने पर आंदोलन करने का ऐलान किया है।

प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि लाइनमैन कार्य का अनुबंध, 18 हजार वेतन, 25 हजार कर्मचारियों को हटाने, मानक समिति की रिपोर्ट, दुर्घटना रोकने और आउटसोर्स सेवा निगम के मुद्दों पर बैठक में सहमति बनी थी, लेकिन अब तक न कार्यवृत्त जारी नहीं हुआ, न निर्णय लागू हुए। संगठन ने 28 जुलाई को शक्ति भवन में धरना देने तथा समाधान न होने पर 29 जुलाई से विधान भवन, इको गार्डन और सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन का ऐलान किया है।