महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
accused of rape by promising marriage arrested facebook friendship became the reason
n NBT न्यूज, मोदीनगर : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसार, एक कॉलोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें मुरादनगर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपी बाद ने शादी करने से मना कर दिया। एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी मुरादनगर के गांव रावली निवासी अमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि उसकी फेसबुक पर महिला से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की है।