Mastermind Of Interstate Bike Thief Gang Involved In 33 Incidents Arrested In Noida 12 Bikes Recovered
33 वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : फेस-1 थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की 12 बाइकें बरामद की हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि बुधवार को बर्ड सेंचुरी अंडरपास के पास से दिल्ली निवासी आशु ढेढा को गिरफ्तार किया गया, जबकि इसके नाबालिग साथी को भी पकड़ा है।
आशु के खिलाफ वर्ष 2016 से दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों और रिहायशी सेक्टरों में रेकी कर मास्टर चाबी की मदद से बाइक और स्कूटी चोरी करता था। पुलिस से बचने के लिए वह वाहनों को कुछ दिनों तक सुनसान जगहों के बीच छिपाकर रखता था। बाद में वह मजबूर बताकर इन वाहनों को राहगीरों को कम कीमत में बेच देता था। बरामद वाहनों में से एक दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर से चोरी की निकली है, जबकि अन्य के संबंध में गाजियाबाद और नोएडा पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।