‘24 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें मतदाता सत्यापन कार्य’

नवभारतटाइम्स.कॉम
voter verification work must be completed by july 24 at all costs sdm sanjeev singla
n NBT रिपोर्ट, बादशाहपुर

बादशाहपुर के SDM और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी संजीव सिंगला ने बुधवार को BLO और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रोग्रेस की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान की डेडलाइन 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, इसलिए इस अतिरिक्त समय के अंदर पात्र मतदाता का वेरिफिकेशन हर हाल में पूरा कर लिया जाए। SIR के काम में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं चाहिए। उन्होंने मंगलवार को काम की धीमी गति पर नाराजगी भी जताई।
SDM ने कहा कि BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का वेरिफिकेशन करें, जरूरी फॉर्म भरवाएं और रिकॉर्ड अपडेट करें। कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। पूरा काम चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और बिना किसी पक्षपात के किया जाए। सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में BLO के काम पर लगातार नजर रखें। हर दिन प्रोग्रेस की समीक्षा करें और यदि कोई दिक्कत आती है तो तुरंत समाधान करें। बैठक में अभियान के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। BLO व सुपरवाइजरों की शंकाओं का समाधान किया गया और चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार काम करने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।