लोगों को SIR के लिए किया गया जागरूक

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram voter awareness campaign intensified appeal to submit calculation forms under sir
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

जिले में SIR के तहत मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे हर हाल में गणना फॉर्म 24 जुलाई तक BLO के पास जमा करा दें।
ADC व स्वीप नोडल अधिकारी सोनू भट्ट ने कहा कि समय रहते सभी को यह प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद BLO घर-घर नहीं जाएंगे। बुधवार को हरियाणा रोडवेज, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, शिक्षा विभाग, महिला व बाल विकास विभाग और राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में छात्राओं को मतदान के महत्व और मतदाता सूची अपडेट कराने की जानकारी दी गई। वहीं, रेडक्रॉस और अन्य विभागों ने भी लोगों की शंकाओं का समाधान करते हुए अभियान में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। सभी को बताया गया कि प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें।