Contractors Reprimanded For Negligence In Delta 1 Parks Greater Noida Authority Issues Strict Instructions
डेल्टा-1 के पार्कों में मिलीं ठेकेदारों को लगी फटकार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : सेक्टर डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए की शिकायतों पर बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम ने सेक्टर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया। वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव, प्रबंधक अरविंद कुमार और तकनीकी टीम ने रखरखाव में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। अधिकारियों के पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान बी-ब्लॉक पार्क में बन रहे पाथवे का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पार्कों में अधिक पौधिरोपण, खाली स्थानों पर नई घास लगाने और ग्रीन बेल्ट की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त ग्रीन बेल्ट की दीवार का निर्माण जल्द शुरू कराने को कहा। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बताया कि कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं स्ट्रीट लाइटों को ढक रही हैं, जिससे रात में पर्याप्त रोशनी नहीं मिलती। इस पर अधिकारियों ने जल्द छंटाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष पंकज जैलदार समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न समस्याएं उठाईं।