मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 को मुरादनगर पहुंचेंगे

नवभारतटाइम्स.कॉम
chief minister yogi adityanath to unveil statue in muradnagar on 17th will also lay foundation stone for development works
n NBT न्यूज, मुरादनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को मुरादनगर के विधायक के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ग्रामीण जोन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी हों। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने बताया कि 18 जुलाई को पिता की प्रथम पुण्यतिथि है। रावली रोड स्थित तेजपाल सिंह त्यागी कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पिता की प्रतिमा लगाई गई है। उन्होंने प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया था।
मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए 17 जुलाई को आने की स्वीकृति दी है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग श्रद्धांजलि सभा पहुंचे। सीएम मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।