कोल्ड ड्रिंक से दूरी ही बेहतर

नवभारतटाइम्स.कॉम
distance from cold drinks choose better options for health
गर्मी हो या पार्टी, कोल्ड ड्रिंक अक्सर हमारी पहली पसंद बन जाती है। लेकिन स्वाद के लिए रोज-रोज ऐसे मीठे पेय पीना सेहत पर भारी पड़ सकता है। हाल की एक रिपोर्ट में चेतावनी भी दी गई है। अगर अभी से सावधानी नहीं बरती तो आगे चलकर इसकी कीमत शरीर को चुकानी पड़ सकती है। बेहतर है कि प्यास बुझाने के लिए पानी, छाछ, नींबू पानी या ताजे फलों के रस जैसे विकल्प अपनाएं। छोटी-सी आदत में बदलाव आपको और आपके परिवार को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

श्रेया सिंह, महानगर