किसान दिवस में उठे खाद, सड़क और प्रदूषण के मुद्दे

नवभारतटाइम्स.कॉम
farmers day ghaziabad heats up over fertilizer road and pollution issues directives for resolution
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस में खाद की उपलब्धता , सड़क और प्रदूषण समेत कई समस्याएं उठाई गईं। सीडीओ ने संबंधित विभागों को सभी लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पिछले किसान दिवस में मिली 31 शिकायतों में से 22 का निस्तारण हो चुका है, जबकि नौ शिकायतें अभी लंबित हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 6416.170 मीट्रिक टन यूरिया, 1899.120 मीट्रिक टन डीएपी और 338.140 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। भोजपुर सहकारी समिति में खाद वितरण की शिकायत का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे रसूलपुर सिकरोड़ा की जर्जर सड़क और लोनी में प्रदूषण का मुद्दा भी उठा। अधिकारियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत एक सप्ताह में पूरी होगी, जबकि दिसंबर 2025 से अब तक 338 प्रदूषणकारी इकाइयों का बिजली कनेक्शन काटकर उनका संचालन बंद कराया गया है।