Ghaziabad Attack On Advocate Case Registered Against 18 People
अधिवक्ता पर हमला मामले में 18 पर केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में घर जा रहे अधिवक्ता पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी एडवोकेट अजय कुमार गौतम का कहना है कि शनिवार को 10 से ज्यादा लोगों ने मारपीट की थी। एसीपी प्रियाश्री पाल का कहना है कि 14 जुलाई को प्रिंस यादव, मनिन्दर आर्य उर्फ मोंटू, देव गुर्जर, मनीष, प्रदीप उर्फ लाला, मोनू यादव, राहुल चुटिया, नीरज आर्य, विकास यादव, सौरभ यादव, जानी यादव, मोनू कश्यप और पांच छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।