रास्ते में रोककर दंपतीसे मारपीट, कार तोड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad couple assaulted car vandalized due to enmity case registered against four
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

गोविंदपुरम स्थित बालाजी एन्क्लेव में दंपती से मारपीट और दो कारों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंजिशन चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में अंजू ने यश, रितिक, हर्ष और रॉबिन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में बालाजी एन्क्लेव में रहने वाली अंजू ने बताया कि 12 जुलाई को पति वीर प्रताप के साथ कार्यालय से घर लौट रही थीं। गोविंदपुरम में गली नंबर-पांच के पास यश, रितिक, हर्ष और रॉबिन ने रोक लिया। आरोपियों ने उनकी भांजी को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज की। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने नई कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी चले गए। कुछ देर बाद पीड़ित के पार्टनर बीनू सिरोही कार से पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में 14 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।