बकाया रकम मांगने पर बुज़ुर्ग को पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad elderly cancer stricken shopkeeper beaten for demanding outstanding money case registered
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : सिहानी गेट क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में रुपयों के लेनदेन के विवाद में बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे मनीष गिरी ने जावेद, आहित और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में मालीवाड़ा चौक निवासी मनीष ने बताया कि सब्जी मंडी में उनकी गिरिराज पनीर भंडार के नाम से दुकान है। 14 जुलाई को पिता त्रिभुवन गिरि दुकान पर थे। वह कैंसर से पीड़ित हैं। आरोप है कि इसी दौरान जावेद नाम का व्यक्ति भांजे आहिल के साथ दुकान पर पहुंचा। दोनों पर कुछ रुपये बाकी थे। जब पिता ने बकाया मांगा तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर 14 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।