Ghaziabad Lakhs Of Jewelry And Cash Stolen By Breaking Into A House In Kavinagar Fir Registered
मकान का ताला तोड़कर जूलरी और नकदी चोरी, दर्ज कराई FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
कविनगर क्षेत्र की इंदिरा एन्क्लेव कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की जूलरी और कैश चोरी कर लिया। पीड़ित का बेटा कोचिंग से घर लौटा तो घटना का पता चला। मामले में इंदिरा एन्क्लेव कॉलोनी उमेश कपूर ने केस दर्ज कराया है। शिकायत में उमेश कपूर ने बताया कि 14 जुलाई पत्नी मधुबन बापूधाम स्थित निर्माणाधीन मकान को देखने गई थीं। बेटा मोक्ष कोचिंग से घर लौटा तो उसने देखा कि दरवाजे खुले हैं और कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत उन्हें जानकारी दी। सूचना पर पत्नी घर पहुंचीं तो पता चला कि नकदी, जूलरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर 14 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।