Ghaziabad Youth Brutally Attacked With Iron Rod After Minor Argument Head Injured
कहासुनी के बाद युवक पर किया जानलेवा हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
नंदग्राम क्षेत्र के घूकना मोड़ में पड़ोसियों ने मामूली कहासुनी के बाद सरिये और लात-घूंसों से युवक पर हमला कर दिया। इसमें युवक का सिर फट गया। मामले में जितेंद्र ने केस दर्ज कराया है।शिकायत में घूकना मोड़ निवासी जितेंद्र ने बताया कि 13 जुलाई को मामूली बात पर पड़ोसी रोहित से कहासुनी हो गई थी। इस पर रोहित ने पिता और बहन के साथ उस पर हमला कर दिया। तीनों ने सरिये और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। हमले में उसका सिर सिर फट गया। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गए। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर 13 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।