सामान चुरा रहे युवक को दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad youth caught stealing goods from smart bazaar handed over to police
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : गोविंदपुरम स्थित स्मार्ट बाजार से सामान चोरी कर ले जा रहे युवक को कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। सामान बरामद कर उसे कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में गोविंदपुरम स्थित स्मार्ट बाजार में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत अनुराग सिन्हा ने केस दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम एक युवक संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आया। वह बिना भुगतान किए कुछ सामान लेकर मुख्य गेट से बाहर निकल गया। गेट पार करते ही कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गोविंदपुरम जी-ब्लॉक निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन डियोडोरेंट, पार्ले ऑरेंज बाइट और पार्ले मैंगो बाइट के पैकेट बरामद हुए।