नर्सिंग होम के सामने मिला शव

नवभारतटाइम्स.कॉम
नर्सिंग होम के सामने मिला शव
n NBT न्यूज, हापुड़ : थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्याना रोड पर बुधवार सुबह नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक की शिनाख्त पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी लक्ष्मण (40) के रूप में हुई। वर्तमान में वह गढ़मुक्तेश्वर में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब के सेवन, भीषण गर्मी और किसी आंतरिक बीमारी के कारण मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारणों का पता चल सकेगा।