युवक की मौत में दोषियों पर कार्रवाई की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
युवक की मौत में दोषियों पर कार्रवाई की मांग
n NBT न्यूज, हापुड़ : थाना क्षेत्र निवासी मोहित शर्मा की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ब्राह्मण समाज के लोग और परिजनों ने बुधवार को एसपी से मुलाकात की। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि शासन स्तर से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। मृतक की पत्नी आरती को भरण-पोषण के लिए योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की पैरवी की जाएगी।