Husband Accused Of Second Marriage Wife Beaten On Protest Sensational Case In Indirapuram
पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, विरोध पर पीटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, टीएचए : इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की महिला ने पति पर चोरी छिपे दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उसी महिला के साथ अक्सर रहते हैं। विरोध पर उनके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मकनपुर निवासी रिंकी ने दर्ज केस में बताया कि उनकी शादी मनीष निवासी शक्ति खंड-एक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और खर्चा भी नहीं देते। वह रोज शराब पीकर घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। पति ने उन्हें घर से निकाल रखा है और बच्चों के स्कूल की फीस भी नहीं भरते। एक दिन वह घर पहुंची तो मनीष किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। महिला को उन्होंने बालकनी से भगा दिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि मनीष ने चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली है। अक्सर उसी महिला के साथ रहते भी हैं। पति उनसे घर में रहने के लिए किराया मांग रहा है और नौकरी करने के लिए कहता है। नहीं करने पर उनके साथ मारपीट करता है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।