जल जीवन मिशन की 73 योजनाएं दिसंबर तक होंगी पूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
jal jeevan mission 73 drinking water schemes to be completed by december efforts intensified in ghaziabad
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : जल जीवन मिशन के तहत जिले में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक में जल निगम के अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माणाधीन योजनाओं में पर्याप्त मैनपावर लगाकर तय समय में काम पूरा किया जाए। साथ ही जिन गांवों में जलापूर्ति शुरू हो चुकी है, वहां नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों ने बताया कि जिले के 148 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 128 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 55 योजनाओं का काम पूरा होने के बाद 60 गांवों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। शेष 73 योजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है। इनमें 32 योजनाओं के तहत 36 गांवों में नलकूप के माध्यम से आंशिक जलापूर्ति भी शुरू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां किसी तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है, वहां तुरंत मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल की जाए।