Logistic Hub To Be Built On 311 Hectares In Bodaki Investment Of 5881 Crore Apply By August 27
पीपीपी माॅडल पर 311 हेक्टेयर में विकसित होगा लॉजिस्टिक हब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा
बोड़ाकी में बनने वाले मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) प्रॉजेक्ट की विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए निकाली गई आरएफपी में अब 27 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इसके विकास पर करीब 5,881 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीपीपी मॉडल वाले प्रॉजेक्ट पर काम इस साल शुरू करने तैयारी है।मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब बोड़ाकी के पास करीब 311 हेक्टेयर में विकसित किया जाना है। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) के तहत विकसित होने वाले एमएमएलएच को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इस प्रॉजेक्ट को बिल्ट, फाइनेंस, ऑपरेट एवं ट्रांसफर (बीएफओटी) के आधार पर विकसित किया जाएगा। इसमें वेयरहाउस भी बनेंगे। उद्योगों की माल ढुलाई की राह को आसान बनाने के लिए इस हब विकसित किया जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के उद्योगों की जरूरत को देखते हुए यह परियोजना अहम है। आतंरिक विकास कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी चयनित निजी पर होगी। इससे करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसको लेकर टेंडर जारी किए गए थे। अब इसमें आवेदन की तिथि फिर बढ़ाई गई है। अब इसमें 27 अगस्त तक टेंडर जमा किया जा सकता है। टेक्निकल बिड 31 अगस्त को खोली जाएगी। आईआईटीजीएनएल के एमडी एनजी रवि कुमार ने बताया कि माल ढुलाई की राह को आसान बनाने के लिए एमएमएलएच को विकसित किया जा रहा है। कंपनी का चयन कर इस साल काम शुरू करा दिया जाएगा।