दवा लेने गई किशोरी लापता, किशोर पर आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
minor missing after going to take medicine accused of luring away by a minor from mau
n NBT रिपोर्ट, टीएचए : लिंक रोड थाना क्षेत्र में घर से दवा लेने के लिए निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित मां ने एक किशोर पर उसे बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी 9 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम तक वह घर नहीं आईं तो चिंता हुई। उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे एक फोन आया। मगर कुछ बातचीत हुए बिना फोन कट गया। बाद में पता चला कि मोबाइल नंबर मऊ निवासी किशोर का है। उन्होंने किशोर पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।