Puri Rath Yatra Controversy Need For Balance Between Traditional Sanctity And Global Realities
बनी रहे शास्त्रीय मर्यादा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पत्र 15 जुलाई के मुख्य लेख ‘पुरी रथ यात्रा पर क्यों छिड़ा विवाद’ से संबंधित है। रथ यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है। यदि विदेशों में व्यावहारिक कारणों से ISKCON अलग तिथियों पर रथ यात्रा आयोजित करता है, तो इस पर संवाद होना चाहिए। परंपरा का सम्मान आवश्यक है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों की वास्तविकताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि श्रीमंदिर प्रशासन, विद्वान और ISKCON मिलकर ऐसा समाधान निकालें, जिससे शास्त्रीय मर्यादा बनी रहे।