Tila Mor Police Arrested A Thief With A Stolen Bike
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, टीएचए : टीला मोड़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट हटाकर बाइक चला रहा था। इंजन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर बाइक चोरी की निकाली। आरोपी ने उसे दिल्ली से चोरी किया था। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोर को जेल भेज दिया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम भोपुरा तिराहे पर दिल्ली की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम बागपत निवासी कपिल कुमार बताया। वह बाइक के कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक को 7 साल पहले दिल्ली सबोली से चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोर को जेल भेज दिया है।