Young Man Dies Tragically In Farrukhnagar Due To Vehicle Collision Driver Absconds
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
जिले के फर्रुखनगर एरिया में एक वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, युवक वहां पर खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। आसपास के लोगों की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रीभगवान को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुड़गांव रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे सेक्टर-10 सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम ताेड़ दिया। एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।