एक साल जेल में ही रहेगा मॉर्फीन तस्कर

नवभारतटाइम्स.कॉम
एक साल जेल में ही रहेगा मॉर्फीन तस्कर
nNBT न्यूज़, बाराबंकीः जैदपुर थानाक्षेत्र के टिकरा उस्मा निवासी ओसामा उर्फ ऊसामा को शासन ने एनडीपीएस ऐक्ट के पिट्स के प्रावधानों के तहत एक साल तक जेल में रखने के आदेश दिए हैं। ओसामा के खिलाफ आठ सालों के दौरान माॅर्फीन तस्करी से चार सहित कुल 10 केस दर्ज हैं। तस्करी से जुड़ा पहला मुकदमा साल 2018 में दर्ज हुआ और साल 2023 में साथियों के साथ करीब 24 किलो माॅर्फीन की तस्करी में पकड़ा गया था। इसी साल 416 ग्राम माॅर्फीन की तस्करी में जेल भेजा गया था। वहीं, सतरिख पुलिस ने मोहल्ला कजियाना निवासी मेराज अहमद व सिराज अहमद को गिरफ्तार कर 517 ग्राम माॅर्फीन बरामद की है।