1164 Lakhs Cheated In The Name Of Campa Cola Agency Accused Arrested From Delhi
एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगे थे 11.64 लाख, काबू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : साइबर थाना पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक एजेंसी दिलाने के नाम पर 11.64 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन कुमार दिल्ली के चांदनी चौक में रह रहा था। पुलिस के अनुसार कोसली के नवीन प्रकाश ने शिकायत में बताया था कि सोशल मीडिया पर कैंपा कोला की एजेंसी का विज्ञापन दिखा था।
क्लिक करने पर वॉट्सऐप में मेसेज के जरिये लिंक आया। क्लिक करने पर जानकारी मांगी गई जो उन्होंने साझा की। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, प्रॉडक्ट बुक कराने, एग्रीमेंट फीस और सिक्यॉरिटी डिपॉजिट सहित अन्य बहाने बना रकम हड़प ली गई। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी पवन कुमार को अरेस्ट किया। आरोपी के खाते में ठगी के एक लाख 58 हजार 410 रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।