Bharat Tex 2026 States Sign Deals Worth Crores Investment Proposals Of 14300 Crore
भारत TEX में राज्यों ने किए करोड़ों के समझौते
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
भारत मंडपम में आयोजित भारत TEX 2026 के तीसरे और आखिरी दिन रेकॉर्ड कारोबार, निवेश प्रस्तावों और वैश्विक भागीदारी ने भारत को दुनिया के प्रमुख टेक्सटाइल सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब के रूप में मजबूत पहचान दिलाई है।मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान लगभग 14,300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए। कर्नाटक (2,821 करोड़ रुपये), बिहार (1,476 करोड़ रुपये), महाराष्ट्र (1,095 करोड़ रुपये) और आंध्र प्रदेश (4,100 करोड़ रुपये) समेत अलग अलग राज्यों ने 30 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। वहीं, RE&UP ने भारत में 4,800 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की। इस आयोजन में 1,647 एग्जीबीटर्स, करीब 95,000 बिजनेस विजिटर, 11,315 खरीदार (जिनमें 6,090 अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल हैं) और 138 देशों के 3,461 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 28,500 से अधिक बी2बी बैठकें और 100 से ज्यादा संवाद आयोजित हुए हैं।