कोर सेक्टर इंडेक्स में अब 9 औद्योगिक क्षेत्र

नवभारत टाइम्स
core sector index now includes 9 industrial sectors new base year and iron ore addition
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : बिजली, तेल-गैस और खनन सहित इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों में उत्पादन का हाल बताने वाले कोर सेक्टर इंडेक्स को 2011-12 के बजाय 2022-23 बेस ईयर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही, सरकार ने इसमें लौह अयस्क के रूप में एक और सेक्टर शामिल करने का फैसला किया है। इस तरह अब 9 औद्योगिक क्षेत्रों को कोर सेक्टर माना जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जून के आंकड़ों के साथ नया कोर सेक्टर इंडेक्स सोमवार को जारी किया जाएगा। क्रूड ऑयल, पेट्रोलियम रिफाइनरी, सीमेंट, बिजली, नैचरल गैस, फर्टिलाइजर, स्टील और कोयले सहित 8 प्रमुख सेक्टरों के प्रदर्शन का आकलन सरकार हर महीने करती है।