PF के विवादों का जल्द होगा निपटारा, EPFO लाया ‘विश्वास 2026’ स्कीम

नवभारत टाइम्स
PF के विवादों का जल्द होगा निपटारा, EPFO लाया ‘विश्वास 2026’ स्कीम
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ( EPFO ) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए एकमुश्त विवाद समाधान योजना 'विश्वास 2026' शुरू की है। श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यह योजना 29 जून से प्रभावी की गई है और 6 महीनों तक लागू रहेगी। इसमें पीएफ जमा करने में देर पर क्षतिपूर्ति की गणना काफी कम ब्याज दरों पर की जाएगी। इससे नियोक्ताओं के लिए राहत है। कर्मचारियों को फायदा यह होगा कि कंपनियों के पास फंसा हुआ उनके पीएफ का पैसा जल्द से जल्द उनके खातों में आ सकेगा।