Governor Anandiben Patel Said Degrees Impart A Sense Of Responsibility Youth Should Become Creators Of Opportunities
'ज़िम्मेदारी का बोध कराती हैं उपाधियां'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज
उपाधियां सिर्फ योग्यता का ही प्रमाण नहीं हैं, बल्कि समाज में उत्तरदायित्व का भी बोध कराती हैं। यह बात शुक्रवार को राज्यपाल ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में कहीं। राज्यपाल ने कहा कि देश को सृजन के अवसर पैदा करने वाले युवाओं की आवश्यकता है, और आपको वही बनना चाहिए। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि विवि शिक्षा, संस्कार और कौशल का केंद्र बनकर यूपी को नई दिशा दे रहा है। एक पेड़ मां के नाम मुहीम की को लेकर कहा कि यह कोई सरकारी काम नहीं, बल्कि मां और परिवार के बड़े-बुजुर्गों को सम्मान देने का तरीका है। समारोह में मेधावियों को 26 गोल्ड मेडल दिए गए। इन 20 पदक छात्राओं और 6 छात्रों को मिले। इसके साथ ही 30866 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं।
वहीं, राज्यपाल व इलाहाबाद संग्रहालय की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने संग्रहालय में सुमित्रानंदन पंत साहित्यिक गैलरी का लोकार्पण किया। इसके बाद संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं और अनुभव वीथिका का अवलोकन किया। इस मौके पर संग्रहालय क्यूरेटर डॉ. संजू मिश्रा, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में मूकबधिर व दिव्यांग बच्चों को राज्यपाल ने चॉकलेट और स्कूल बैग दिए।