Indias First Hydrogen Train Flagged Off From Jind By Pm Modi Know Features
पटरी पर दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Maneesh.Aggarwal
@timesofindia.comजींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस साथ भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया। इससे कार्बन का उत्सर्जन बिल्कुल नहीं होता। यह ट्रेन फिलहाल जींद और सोनीपत के बीच 89 किमी के रूट पर चलेगी।
NBT ने पहले सफर में ट्रेन का अनुभव किया। बाहर से नीले रंग में सजी 10 कोच की ट्रेन स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। आरामदायक सीटें, टॉइलट, पर्याप्त पंखे और खड़े होने वाले यात्रियों के लिए हैंडल लगे हैं। सुरक्षा के लिए हाइड्रोजन लीकेज, धुआं और आग का पता लगाने वाले सेंसर भी हैं।