IT-बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 965 पॉइंट उछला

नवभारत टाइम्स
it banking stocks soar sensex jumps 965 points nifty crosses 24334
NBT रिपोर्ट, मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों (ब्लू-चिप) में जमकर हुई खरीदारी की वजह से शुक्रवार को बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 964.58 पॉइंट (1.25%) की छलांग लगाकर 78,151.45 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 261.55 पॉइंट (1.09%) चढ़कर 24,334.30 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स में 582.06 पॉइंट (0.75%) और निफ्टी में 127.4 पॉइंट (0.52%) की बढ़त दर्ज की गई। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत बढ़कर 85.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 96.28 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 3.91 प्रतिशत उछला। कंपनी ने जून तिमाही में अपने मुनाफे में 28.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।