चाबी छोड़ पानी पीने गया, पिकअप हुआ चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
laborer absconds with pickup having keys owner distressed
n NBT रिपोर्ट, सुशांत लोक : शहर के सुशांत लोक थाना एरिया में एक मजदूर अपने ही मालिक की गाड़ी लेकर फरार हो गया। वारदात के दौरान चालक गाड़ी खड़ी कर पानी पीने गया था। पुलिस के अनुसार डीग, राजस्थान के रफीक मोहम्मद ने बताया कि वह गुड़गांव के सरस्वती कुंज, सेक्टर-53 में किराये पर रहते हैं और भाड़े पर गाड़ी चलाते हैं। 11 जुलाई की शाम करीब 6:15 बजे वह अपनी पिकअप में सेक्टर-43 में मलबा भरने गए थे। चालक रफीक प्यास लगने पर चाबी गाड़ी में छोड़ प्याऊ पर गया, लौटने पर देखा पिकअप वहां नहीं है। पूछताछ में पता चला कि मलबा डालने वाला एक मजदूर, जिसका नाम बादशाह है, पिकअप ले गया।