Lakhs Worth Of Jewelry Cash And Electronic Items Stolen From A Locked House In Madanpuri
बंद मकान से लाखों की जूलरी और सामान ले गए चोर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मदनपुरी: न्यू कॉलोनी थाना एरिया के मदनपुरी में चोरों ने एक बंद मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी की जूलरी, नकदी और कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। मदनपुरी गली नंबर 6 में रहने वाली सारांशी शर्मा काउंसलर हैं। मंगलवार को वह गांधी नगर में अपनी मां के घर गई हुई थीं। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे लौटीं, अंदर जाते ही देखा कि ग्राउंड फ्लोर के कमरे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। पता लगा कि सोने की दो जोड़ी बालियां, एक सिक्का, एक अंगूठी और एक पेंडेंट के अलावा चांदी की पायल और सिक्का गायब थे। वहीं एक लैपटॉप और एक आईफोन व अलमारी में रखे 20 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सूचना मिलते ही अर्जुन नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।