6 साल में पहली बार मोबाइल फोन की बिक्री गिरी

नवभारत टाइम्स
mobile phone sales drop for the first time in 6 years memory chip inflation becomes the reason
NBT रिपोर्ट: अप्रैल-जून तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, पिछले छह सालों में जून तिमाही के दौरान यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इसका मुख्य कारण स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल है, जिसकी वजह से कंपनियों को फोन के दाम बढ़ाने पड़े और ग्राहकों की मांग कम हो गई।

ET के मुताबिक, फर्म का मानना है कि यह दबाव पूरे साल बना रहेगा। अनुमान है कि 2026 में स्मार्टफोन शिपमेंट में 13% की और गिरावट आ सकती है। फोन महंगे बने रहेंगे और लोग पुराने फोन बदलने में देरी करेंगे।