दो लोगों से ठगे सवा पांच लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम
online fraud over 5 lakh rupees duped from two people police investigating
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो मामलों में ठगों ने करीब 5.24 लाख रुपये हड़प लिए। एक मामले में ठगों ने पीड़ित का फोन हैंग कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं दूसरे मामले में संपर्क कर ठगों ने रकम हड़प ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
पहला मामला साइबर क्राइम थाना साउथ का है। सेक्टर-62 निवासी पीड़ित का फोन हैकर्स ने मैलवेयर के जरिए हैंग कर दिया और उनके बैंक खाते से 4.48 लाख पार कर दिए।

जबकि दूसरा मामला साइबर क्राइम थाना पूर्व का है। सेक्टर-48 की सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उससे ऑनलाइन संपर्क कर ठगों ने झांसे में लिया और किश्तों में 75 हजार 969 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है।