Pf For Street Vendors Delivery Boys Too Epfos New Scheme To Provide Social Security To Crores
रेहड़ी-पटरी, डिलिवरी बॉय के लिए भी PF
नवभारतटाइम्स.कॉम•
EPFO एक ऐसा नया सिस्टम तैयार कर रहा है, जिससे उन करोड़ों लोगों को सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी जो अभी इसके दायरे में नहीं हैं। इसमें असंगठित क्षेत्र के कामगार, फैक्ट्री से बाहर काम करने वाले, गिग वर्कर्स (डिलिवरी या टैक्सी ऐप से जुड़े लोग) और खुद का छोटा-मोटा काम करने वाले लोग शामिल होंगे। ये सभी अब अपनी कमाई का एक हिस्सा यूनिवर्सल प्रोविडेंट फंड स्कीम में जमा कर सकेंगे। TOI के मुताबिक, लोगों के पास यह आजादी होगी कि वे अपनी मर्जी से रोजाना या सालाना पैसे जमा कर सकेंगे। इस जमा राशि पर सालाना ब्याज भी मिलेगा। टैक्स में भी वैसी ही छूट मिलेगी जैसी अभी मिलती है।