Reliance के रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी, मुनाफा 22% घटा

Contributed byजियो का नेट प्रॉफिट 9% बढ़ा|नवभारत टाइम्स
Reliance के रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी, मुनाफा 22% घटा
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, मुंबई

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को बताया कि पहली तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 22% घटकर 20,946 करोड़ रुपये हो गया। मुनाफे में यह गिरावट एक खास वजह (एक्सेप्शनल आइटम) से आई, जो पिछले साल इसी अवधि में एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी बेचने से जुड़ी थी। एक साल पहले की तिमाही में PAT 26,994 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 10% बढ़कर 54,067 करोड़ रुपये हो गया।
जियो का नेट प्रॉफिट 9% बढ़ा : जियो प्लेटफॉर्म्स ने पहली तिमाही में 7,764 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9% ज्यादा है।