पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट भी हटाई
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
पुलिस की सख्ती और भारी-भरकम चालान से बचने के लिए हुड़दंगियों ने अब अपनी रणनीति बदल ली है। एक्सप्रेसवे के बजाय अब ग्रामीण एरिया के खेतों और निजी कंपनियों के गेट के सामने स्टंट कर रहे हैं। कार्रवाई से बचने के लिए SUV की नंबर प्लेट भी हटा ली हैं। स्टंट के कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला फर्रुखनगर एरिया का बताया जा रहा है। विडियो में देखा जा रहा है कि पानी से भरे खेतों के बीच ये गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ाई जा रही हैं, उनके पलटने और बड़ा हादसा होने का पूरा अंदेशा था, लेकिन रील के शौकीन युवा जान की परवाह किए बिना हूटिंग करते रहे।नंबर प्लेट गायब होने की वजह से पुलिस को भी पहचान करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।