Threat Allegation False 8 Arrested For Breach Of Peace 5 Suvs Recovered
झूठा निकला धमकी देने का आराेप, शांतिभंग में 8 पकड़े
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, राजेंद्र पार्क
SUV में आए युवकों के धमकी देने के मामले में पुलिस ने शांतिभंग में 8 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वारदात में पांच SUV बरामद कर ली हैं। हालांकि, ठेकेदार की ओर से लगाए रंगदारी और जान से मारने की धमकी के आरोप झूठे पाए गए।शख्स ने बताया था कि सेंट्रल पार्क सेक्टर-104 और एलान ग्रुप सेक्टर-106 में मिट्टी व पानी की सप्लाई का काम करता है। 15 जुलाई को 20 गाड़ियों में 50-60 युवक साइट पर पहुंचे। गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर धमकी देने और ठेके में हिस्सेदारी मांगने की बात भी थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-10 की टीम ने जांच शुरू की तो कई आरोप हवाई साबित हुए। सामने आया कि काम के बदले पैसे मांगने, जान से मारने की धमकी देने और दूसरी साइट पर जाकर धमकाने के आरोप झूठे थे। भले ही रंगदारी के आरोप झूठे थे, लेकिन शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के चलते पुलिस ने निवारक कार्रवाई की। नवीन, देवेंद्र, परवीन, अजय, योगेंद्र, अनिल, मोहित व सचेत को काबू किया है। मामले की जांच जारी है।