जिन्ना के उपासक हैं सपा और कांग्रेस के लोग : योगी

नवभारतटाइम्स.कॉम
yogis attack on sp congress sp congress people were worshippers of jinnah changing demography
n NBT न्यूज, शामली

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पर मोहम्मद अली जिन्ना का उपासक होने का आरोप लगाया। कहा कि इन पार्टियों के लोग डेमोग्राफी बदल रहे थे। इसी कारण 2017 से पहले कांधला और कैराना से पलायन हो रहा था, लेकिन अब कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और लोग लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि शामली तेजी से हाइवे जंक्शन का हब बन रहा है। गोरखपुर तक बनने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सिलीगुड़ी तक जुड़ेगा। इससे शामली प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
योगी ने शामली के कैराना में "581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में चीनी मिलें बंद हो रही थीं और किसानों का भुगतान अटका रहता था। हमने बंद पड़ी चीनी मिलें फिर शुरू करवाईं और भुगतान में भी सुधार किया।

योगी ने विपक्ष पर कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। कहा कि कोई गलत व्यक्ति हमारे बीच आकर उपद्रव करे तो उसे कान पकड़कर बाहर करने की जरूरत है। अनुशासनहीनता कतई स्वीकार नहीं होगी।