रक्षाबंधन तक चलेगा मिलावट पर शिकंजा

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए फरीदाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट ी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग को राज्य मुख्यालय से रक्षाबंधन तक लगातार सैंपलिंग ड्राइव चलाने के निर्देश मिले हैं। इस दौरान त्योहार पर सबसे ज्यादा बिकने वाले घेवर, फिरनी, खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। विभाग की टीमें शहर की मिठाई की दुकानों, डेयरियों, बेकरी, रेस्तरां और अस्थायी खाद्य स्टॉलों पर पहुंचकर मौके पर सैंपल लेंगी। जांच में मिलावट या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जहां भी मिलावट दिखे लोग jcfood.fda-hry@gov.inपर मेल भी कर सकते हैं शिकायतें।