सिरफिरे ने चौकी में की तोड़फोड़, दस्तावेज भी फाड़े
सिरफिरे ने चौकी में की तोड़फोड़, दस्तावेज भी फाड़े
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हापुड़: थाना देहात क्षेत्र की दोमयी पुलिस चौकी में शनिवार को सिरफरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने दरोगा की टोपी पहनकर परिसर में तोड़फोड़ की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोमयी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी काम से बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी चौकी के अंदर दाखिल हुआ।