Maa Bipattarini Puja Devotees Observe Fast In Lucknow Devotion Seen At Kalibari Temple
मां बिपत्तारिणी की पूजा...भक्तों ने रखा व्रत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: जीवन के संकटों और कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने वाली देवी मां बिपत्तारिणी की पूजा शनिवार को शहर के प्रमुख कालीबाड़ी मंदिरों में हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ हुई। घसियारी मंडी स्थित 163 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक काली बाड़ी मंदिर में देवी विपत्तारिणी की पूजा हुई। मंदिर के पुजारी डॉ. अमित गोस्वामी के सानिध्य में पहले दिन लगभग 2500 भक्तों ने व्रत रखा और पूजा के उपरांत नमक रहित मीठा प्रसाद जैसे सूजी का हलवा, केले, गुड़ वाली पकौड़ी और मीठी पूड़ी के साथ 13 प्रकार के फलों का भोग ग्रहण किया।